UP Board Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम की तारीख जल्द ही जारी की जा सकती है।
देश के सबसे बड़े बोर्ड यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के यूपी बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Result 2022) के नतीजे जल्द जारी हो सकते हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तारीख बहुत जल्द जारी की जा सकती है। 10वीं, 12वीं के 47 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉपियों का मूल्यांकन 20 अप्रैल से शुरू होगा। मूल्यांकन का काम पूरा होते ही रिजल्ट (यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022) जारी करने की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 47,75,749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 25,25,007 छात्र 10वीं कक्षा में शामिल हुए। कक्षा 12वीं की बात करें तो इसमें 22,50,742 छात्र शामिल हुए थे।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ रोल नंबर सबमिट करना होगा।
- UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10th,12th के परिणाम में हो सकती है देरी, जानिए क्या है वजह,देखे फटाफट
- LIVE CBSE BOARD 2022:CBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट,यहाँ देखे ये रहे डायरेक्ट लिंक
- Super TET Syllabus 2022 : सुपर टीईटी सिलेबस, परीक्षा पैटर्न की ऐसे करे तैयारी?
- Free Laptop Yojana 2022- सरकार दे रही है फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन नहीं मिला आपको तो सूची में नाम देखें फटाफट 2022
आपको बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द करने के बाद इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया था. यह पहला मौका था जब यूपी बोर्ड ने बिना परीक्षा परिणाम घोषित किया था। हाईस्कूल में 99.52 फीसदी और इंटर में 97.88 फीसदी छात्र पास हुए। पिछले साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम घोषित होने के कारण मेरिट सूची और टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई थी।
Important Links
Check UP Board 12th Result 2022 | Link-1(Soon) |
Check UP Board 10th Result 2022 | Link-1Link-2 (Soon) |
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram | Click Here |